ज्ञानवापी का नाम आज के समय में काफी चर्चा में रहता है। लेकिन इसका इतिहास बहुत पुराना और जटिल है, जो काशी की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा हुआ है।
काशी… यानी वो शहर जहाँ गंगा उत्तर वाहिनी बहती है, जहाँ मरने वाले को भी मोक्ष मिलता है, और जहाँ की हर गली में इतिहास साँस लेता है।
जहाँ शिव का वास माना जाता है, वहाँ की हर मिट्टी भी इतिहास बोलती है।

ज्ञानवापी नाम का अर्थ
ये जो काशी की वापियों का ज़िक्र है ना, वो मुख्य रूप से स्कंद पुराण के काशी खंड में मिलता है। काशी खंड में पूरे शहर के तीर्थ, कुंड, मंदिर और वापियों का विस्तार से वर्णन किया गया है।
इसी ग्रंथ में इन छः वापियों ज्येष्ठा, ज्ञानवापी, कर्कोटक, भद्रवापी, शंखचूड़ा और सिद्ध वापी का उल्लेख आता है। मतलब साफ है बाबा ये बातें कोई नई नहीं, बल्कि पुराणों में लिखी हुई प्राचीन मान्यता हैं, जो काशी की पहचान का हिस्सा रही हैं।
‘ज्ञानवापी’ दो शब्दों से मिलकर बना है ज्ञान और वापी (कुआँ) अर्थात यह ‘ज्ञान का कुआँ’ है। मान्यता है कि यह स्थान प्राचीन काल से ही पवित्र माना जाता रहा है।
आस्था को दबाया जा सकता है, मिटाया नहीं जा सकता।
प्राचीन काशी और मंदिर
मान्यता है कि काशी विश्वनाथ मंदिर अत्यंत प्राचीन है। स्कंद पुराण, काशी खंड में इस स्थान का विस्तृत वर्णन मिलता है। यहाँ “आदि विश्वेश्वर” की पूजा होती थी। यदि हम देखें कि काशी का प्राचीन इतिहास क्या कहता है, तो काशी सदियों से मंदिरों और आध्यात्मिक साधना का केंद्र रहा है।इस क्षेत्र में प्राचीन काशी विश्वनाथ मंदिर का इतिहास बहुत महत्वपूर्ण है, जो इस पूरे स्थान से जुड़ा हुआ है।
पुराणन के मुताबिक, जब धरती पर गंगा जी ना उतरी थीं, तब खुद बाबा भगवान शिव ने अपने अभिषेक खातिर त्रिशूल चलाके जमीन से जल निकाले।
ऐसी मान्यता भी है कि यहीं बैठ के उन्होंने माता पार्वती को ज्ञान दिया। इसी से नाम पड़ा ज्ञानवापी और जहाँ से वो जल निकला, वही कहलाया ज्ञानवापी कुंड।
मध्यकालीन घटनाएँ
इतिहासकारों के अनुसार, मध्यकाल में कई बार इस क्षेत्र में परिवर्तन हुए। मुगल काल में, विशेष रूप से औरंगज़ेब के शासन के दौरान, पुराने मंदिर को हटाकर उस स्थान पर मस्जिद का निर्माण किया गया। यह घटना इतिहास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसे विभिन्न स्रोतों में अलग-अलग रूप से वर्णित किया गया है। मुगल बादशाह औरंगज़ेब ने एक फरमान जारी किया उसमें लिखा था कि काशी के हिंदू मंदिरों और पाठशालाओं को ध्वस्त किया जाए जिसमें विश्वनाथ मंदिर को तोड़कर एक मस्जिद बनाई गई। मस्जिद की पश्चिमी दीवार पर हिंदू कला कृति आज भी देखी जा सकती है घंटियाँ, कलश, और देवी-देवताओं के अवशेष चिह्न। ऐतिहासिक पत्रों के अनुसार यहां पहले मंदिर था।
काशी का व्यापक संदर्भ
काशी मे अविमुक्तेश्वर स्वयं प्रकट हुए शिवलिंग की पूजा होती थी जिसे आदिलिंग कहा जाता था लेकिन मुस्लिम आक्रांताओं के आक्रमणो ने काशी के मंदिरों को कई बार नष्ट किया। यदि हम समझना चाहें कि काशी क्या है, तो यह केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि हजारों वर्षों की परंपरा और परिवर्तन का प्रतीक है। इसी प्रकार, काशी और वाराणसीमें क्या अंतर है यह भी इस क्षेत्र की पहचान को समझने में मदद करता है।
ज्ञानवापी का इतिहास हमें अपनी जड़ों से जुड़ने का अवसर देता है।
वर्तमान समय में ज्ञानवापी से जुड़ा विषय कानूनी और सामाजिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। इससे संबंधित मामलों पर न्यायालय में विचार चल रहा है, और यह एक संवेदनशील विषय बना हुआ है।
ज्ञानवापी का इतिहास काशी की जटिल और समृद्ध विरासत का हिस्सा है। इसे समझने के लिए हमें तथ्यों, इतिहास और संवेदनशीलता तीनों को साथ रखना होगा।
इसीलिए कहा जाता है, काशी केवल आस्था नहीं, इतिहास का भी दर्पण है।