Uma Maheshwar Stotra

शिव ब्रह्मांड मंत्र

शिव ब्रह्माण्ड मंत्र बहुत ही शक्तिशाली स्तोत्र है। महादेव आपकी महिमा अपरम पार है पूरा का पूरा ब्रह्माण्ड अपने समाहित है। आपही पालन करता है। हे देवाधिदेव महादेव शंभू सभी काल कष्ट रोग पाप को दूर करने वाले, बाघंबरधारी, त्रिशूलधारी आप से ही ये ब्रह्माण्ड चलता आपके बिना एक कंकड़ भी नहीं हिलता है। यह स्तोत्र हमें प्रतिदिन महादेव की पूजा अर्चना के समय बोलना चाहिए।

शिव मंत्र पुष्पांजली

महादेव की पूजा अर्चना करने से हमारे सभी दुख दूर हो जाते है। शिव की आराधना करने वालों पे कभी भी कोई विपत्ति नहीं आती है। जब हम आरती कर लेते है उसके बाद मंत्र पुष्पांजलि करते है। मंत्र पुष्पांजलि करते समय हम देवी देवताओं को धन्यवाद करते है और प्रार्थना आग्रह करते है हमारे जीवन में सुख समृद्ध बनी रहे मन में अच्छे विचार आए, भविष्य उज्जवल हो और सभी कठिनाइयां दूर हो जाए।

उमा महेश्वर स्तोत्र

शिव परिवार की पूजा-आराधना करने से हमारी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। जब हम देवाधिदेव और मां पार्वती जी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो हमें महादेव के शिवलिंग पर प्रतिदिन जलाभिषेक करना चाहिए। पूजा अर्चना के तत्पश्चात हमें उमा महेश्वरी स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। इस स्तोत्र को करने से मानसिक शांति के साथ साथ मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। प्रतिदिन हमें देवाधिदेव को जलाभिषेक करना चाहिए।